{"_id":"5fb42f4b8ebc3e9bd17d9f00","slug":"jhansi-tanedaro-ke-khas-8-sipahi-line-hajir-jhansi-news-jhs181262538","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : थानेदारों के खास आठ सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : थानेदारों के खास आठ सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
एसएसपी ने सिपाहियों पर सख्त कार्यवाही की है।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेदारों के खास आठ सिपाही लाइन हाजिर
झांसी। महानगर के आठ थानों में थानेदारों के खास आठ सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सभी की गोपनीय जांच कराने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है। इन सभी सिपाहियों की थाने पर मनमर्जी चलती थी।
एसएसपी दिनेश कुमार पी के कार्यभार संभालते के बाद थानों पर जमा खास सिपाहियों की शिकायतें पहुंचना शुरू हो गई थी। इस पर एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई थी। जहां पता चला कि यह सिपाही थाने की कमान संभालते हैं। थाना क्षेत्रों में होने वाले अवैध कार्यों से आने वाली कमाई से लेकर हर तरह की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है। इसके बदले में यह सिपाही पिकेट, गश्त व अन्य ड्यूटी भी नहीं करते थे। यह सिपाही सादा कपड़ों में रहते थे। सोमवार की रात एसएसपी ने कोतवाली, सीपरी बाजार, सदर बाजार, प्रेमनगर, नवाबाद, समेत अन्य थानों के खास सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
कई सिपाही रडार पर
आठ सिपाहियों के लाइन हाजिर होने के बाद अन्य सिपाही भी एसएसपी के रडार पर आ गए हैं। बताया गया है कि गोपनीय जांच में अन्य सिपाही भी शामिल थे। इनकी भी जांच जल्द पूरी होते ही कार्रवाई होगी।