फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sudhir Singh takes charge of BJP Metropolitan, Hemant Parihar's tenure was about two years

Jhansi: सुधीर सिंह को भाजपा महानगर की कमान, निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत परिहार का करीब दो साल रहा कार्यकाल

Thu, 27 Nov 2025 09:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 27 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

भाजपा महानगर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह को पार्टी आलाकमान ने जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन को पार्टी में एक विधायक के बढ़ते प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Sudhir Singh takes charge of BJP Metropolitan, Hemant Parihar's tenure was about two years
भाजपा महानगर अध्यक्ष बने सुधीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा महानगर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह को पार्टी आलाकमान ने जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन को पार्टी में एक विधायक के बढ़ते प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। उनके नाम का एलान होते ही उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


निवर्तमान महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार 15 सितंबर 2023 को मनोनीत किए गए थे। उनका कार्यकाल खत्म होने के साथ ही महानगर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच दौड़ शुरू हो गई थी। तमाम गुटों के बीच दावेदारी होने से नए अध्यक्ष के नाम का एलान पिछले कई माह से लगातार टाला जा रहा था। बुधवार को आखिरकार पार्टी आलाकमान ने सुधीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। सुधीर कई दशकों से लगातार पार्टी के अंदर विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। छात्र जीवन में वह प्रतिष्ठित विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद कई साल वह भाजयुमो के महामंत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed