{"_id":"62a0ee45684ebc3f38295145","slug":"jhansi-station-will-be-rejuvenated-consultant-will-prepare-the-project-jhansi-news-jhs2224315164","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी स्टेशन का होगा कायाकल्प, कंसलटेंट तैयार करेंगे प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी स्टेशन का होगा कायाकल्प, कंसलटेंट तैयार करेंगे प्रोजेक्ट
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी के कायाकल्प का काम जल्द शुरू होगा। इस कार्य के लिए कंसलटेंट चयन का काम अंतिम दौर में है। उम्मीद है अगले दो वर्ष में झांसी रेलवे स्टेशन नए अंदाज में नजर आने लगेगा। इसके अलावा मंडल के सात स्टेशनों की भी सूरत बदलेगी।
झांसी स्टेशन की आधुनिकीकरण की जरूरत देखते एनसीआर मुख्यालय ने स्टेशन के कायाकल्प के निर्देश दिए हैं। एनसीआर मुख्यालय से झांसी मंडल के झांसी, दतिया, ललितपुर, ग्वालियर, खजुराहो, चित्रकूट एवं बांदा रेल स्टेशन अपग्रेड होने हैं। इससे न सिर्फ यहां यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि ट्रेन संचालन भी सुगम होगा। इस निर्देश पर रेल अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कंसलटेंट चयनित किए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है ग्वालियर एवं खुजराहो स्टेशन में काम शुरू हो चुका जबकि शेष अन्य स्टेशनों में यह काम जल्द आरंभ होगा। प्रत्येक स्टेशन पर 20-25 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होने की उम्मीद है।
स्टेशन पर होंगे यह कार्य
- स्टेशन भवन के मुख्य द्वार एवं सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार
- वाटर कियोस्क समेत वॉटर एटीएम का इंतजाम
- वेटिंग हाल, वेटिंग रूम समेत शौचालयों का दशा में सुधार
- स्टेशन पर पेड एक्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण
- लिफ्ट एवं एस्केलेटर की स्थापना
झांसी समेत दतिया, चित्रकूट एवं अन्य स्टेशनों के कायाकल्प की कवायद जल्द शुरू होगी। कंसलटेंट चयनित होने के साथ ही इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ेगा। उम्मीद है कुछ वर्षों के भीतर यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
आशुतोष, डीआरएम
झांसी मंडल