फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: SP workers reached the Collectorate and raised slogans

Jhansi: हाथों में काली पट्टी बांध सपा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोले- वोट काटने की हो रही साजिश

Sat, 07 Feb 2026 05:35 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 07 Feb 2026 05:35 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची से नाम कटवाए जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
Jhansi: SP workers reached the Collectorate and raised slogans
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के जरिये चुनाव आयोग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने आयोग पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची से नाम कटवाए जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला के नेतृत्व में हाथों में काली पट्टी बांधकर व विरोध की तख्तियां लेकर सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। घेराव करने के साथ ही उन्होंने नारेबाजी की। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर मतदाताओं के नाम काटने की शिकायत दर्ज करने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि फॉर्म-7 देने पर शपथ पत्र अनिवार्य कराया जाए, बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन एवं मतदाता की सुनवाई के बिना नाम विलोपन न हो। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, विधानसभा प्रभारी शकील खान, प्रदेश सचिव महिला सभा शैलजा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह भूरे उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव राधे लाल बौद्ध ने व आभार जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed