फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Son of former district panchayat member shot dead

Jhansi: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

Sun, 15 Feb 2026 08:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 15 Feb 2026 08:45 AM IST
सार

अंशुल की शादी सीपरी बाजार के कोट बेहटा गांव में तय हो गई थी। दस मार्च को बरात जानी थी। उसका शव शनिवार शाम करीब छह बजे खेत में बनी झोपड़ी के अंदर से बरामद हुआ है। हमलावरों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी थी।

विज्ञापन
Jhansi: Son of former district panchayat member shot dead
मृतक अंशुल की फाइल फोटो व मेडिकल काॅलेज में रोते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा के राजापुर वार्ड से पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश राजपूत के बड़े बेटे अंशुल राजपूत (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार शाम करीब छह बजे खेत में बनी झोपड़ी के अंदर से बरामद हुआ। वह अंदर रखी चारपाई पर औंधे मुंह पड़ा था। हमलावरों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। देर-शाम तक न लौटने पर मां उसे तलाशने खेत पहुंची थी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। अंशुल के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। देर-शाम पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रक्सा के नया कुआं निवासी अंशुल पढ़ाई छोड़ कर खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को शिवरात्रि के लिए मंदिर में तैयारी चल रही थी। चाचा उमेश समेत गांव के अन्य लोगों के साथ अंशुल काफी देर तक वहां रहा। दोपहर करीब एक बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर चला गया। शाम करीब छह बजे तक उसके घर न लौटने पर मां कलावती ने उसे फोन किया। फोन न उठने पर वह उसे तलाशते हुए खेत पर जा पहुंची। खेत के अंदर झोपड़ी में अंशुल की लाश चारपाई पर पड़ी थी। यह देख मां चीख कर बेहोश हो गई। आसपास के लोग जमा हो गए। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिजन का कहना था कि हत्या के मामले में अंशुल की गवाही होनी थी। इस वजह से हत्या की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रमेश राजपूत, भरत राजपूत एवं गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके उनको हिरासत में ले लिया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि जल्द ही हत्या की वजह मालूम चल जाएगी।
विज्ञापन



दस मार्च को होनी थी शादी, बांटे जा रहे थे शादी के कार्ड
अंशुल की शादी सीपरी बाजार के कोट बेहटा गांव में तय हो गई थी। दस मार्च को बरात जानी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। कुछ दिनों पहले घर की रंगाई पोताई कराई गई। इन दिनों शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। पिता महेश बसपा शासनकाल के दौरान जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। परिजनों ने बताया कि अंशुल परिवार में सबसे बड़ा था। छोटा भाई प्रवीण पढ़ाई करता है। अंशुल ने बीच में पढ़ाई बंद कर दी थी। इस वजह से खेती-किसानी खुद संभालता था। हालांकि वर्ष 2018 में हत्या के एक मामले में अंशुल नामजद हुआ था। कुछ दिनों तक वह जेल में रहा। इन दिनों जमानत पर वह बाहर था। गांव में उसकी दूसरों से भी रंजिश थी। उसकी हत्या से परिवार में रोना-पिटना मचा है। मां कलावती समेत बहन शिखा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रेम प्रसंग का एंगल भी खंगाल रही पुलिस
परिजनों की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, उनको पुलिस ने कुछ देर में घर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि दूसरे पहलू भी खंगाले जा रहे हैं। वेलेंटाइन डे के दिन हत्या होने से प्रेम प्रसंग की भी आशंका जताई जा रही है। उसके मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed