फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi slips three places in the ranking of Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण की रैंकिंग में तीन पायदान फिसला झांसी

Tue, 23 Nov 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jhansi slips three places in the ranking of Kovid vaccination
झांसी। कोविड टीकाकरण की रैंकिंग में झांसी तीन पायदान फिसल गया है। चौथे से झांसी सातवें नंबर पर आ गया है। सोमवार को विकास भवन में हुई समन्वय बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर दोबारा माहौल बनाने की जरूरत है। इसमें एसडीएम, कोटेदार, लेखपाल और प्रधानों की मदद ली जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि आमजन तक यह संदेश दिया जाए कि यदि वह दोनों डोज लगवा लेते हैं, तब ही वह कोविड से पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में अब तक 77 फीसदी पहली डोज लग चुकी है। जबकि, 29 प्रतिशत को ही दोनों डोज लग पाई है। 27 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनकी टीकाकरण की दूसरी डोज की तारीख आ गई है। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने कहा कि सार्वजनिक स्तर, तहसील दिवस पर अन्य कार्यकारी सभाओं में लोगों से कोविड की दोनों डोज के बारे में पूछना शुरू किया जाए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से सभी लोग अपने स्तर पर कोविड टीकाकरण को बढ़ाना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed