{"_id":"69d4895daf1508b0ef07e84f","slug":"jhansi-sit-formed-to-investigate-the-murder-of-a-young-woman-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवती की हत्या के खुलासे के लिए बनाई एसआईटी, चौबीस घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवती की हत्या के खुलासे के लिए बनाई एसआईटी, चौबीस घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
Tue, 07 Apr 2026 10:04 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:04 AM IST
सार
पुलिस ने सोशल मीडिया समेत आसपास के थानों में गुमशुदा युवती को लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन, उसकी पहचान कराने में कामयाबी नहीं मिल सकी। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
युवती की हत्या के मामले में एसआईटी बनाई।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लहचूरा थाने के बराैठा गांव के पास मिली युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश की चौबीस घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार को एसएसपी ने लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर समेत चार सदस्यों वाली एसटीआई बनाई।
रविवार दोपहर करीब 11 बजे बराठा जाने वाले मार्ग के किनारे गिट्टी पर युवती का शव पड़ा मिला था। युवती की शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह सलवार सूट पहने थी और पैरों में बिछिया व पायल होने से उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को पूरे दिन पुलिस ने सोशल मीडिया समेत आसपास के थानों में गुमशुदा युवती को लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन, उसकी पहचान कराने में कामयाबी नहीं मिल सकी। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की सही वजह मालूम चल सकेगी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि हत्या के खुलासे के लिए विशेष टीम बनाई गई है। जल्द शिनाख्त करके खुलासा किया जाएगा।