{"_id":"6a13ef588252e6217906b7a0","slug":"jhansi-sister-who-was-going-to-take-university-exam-with-her-brother-died-in-a-road-accident-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भाई के साथ पेपर देने जा रही बीटीसी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर बस की चपेट में आ गई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भाई के साथ पेपर देने जा रही बीटीसी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर बस की चपेट में आ गई थी बाइक
Mon, 25 May 2026 12:13 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 12:13 PM IST
सार
बाइक पर अपने भाई के साथ अंजली बीटीसी की परीक्षा देने जा रही थी। हाईवे पर बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घायल भाई का उपचार जारी है। दो साल पहले ही अजंली की शादी हुई थी।
विज्ञापन
अंजली की फाइल फोटो, सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जा रही बीटीसी की छात्रा अंजली राजपूत (21) की बराठा तिराहे के पास बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह भाई मानवेंद्र राजपूत के साथ वह बाइक से परीक्षा देने निकली थी। झांसी-कानपुर हाइवे में डिवाइडर से आगे निकलते समय सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना बड़ागांव के पारीछा गांव निवासी अंजली की शादी दो साल पहले आकाश राजपूत से हुई थी। आकाश झांसी में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि अंजली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीटीसी की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अंजली का पेपर था। पेपर दिलाने के लिए उसने अपने भाई मानवेंद्र को बुलाया था। सुबह करीब आठ बजे मानवेंद्र बाइक से उसे पेपर दिलाने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बराठा तिराहा के रुद्र ढाबे के पास डिवाइडर पार करते समय सामने से बस आ गई। दोनों बस की चपेट में आ गए। बस के नीचे आ जाने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मानवेंद्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मानवेंद्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन