{"_id":"69a531a0df7b28ceb506490f","slug":"jhansi-sister-in-law-injured-in-brother-in-law-s-fatal-attack-also-dies-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: देवर के जानलेवा हमले में घायल भाभी ने भी तोड़ा दम, चाकू से हमला करने के बाद युवक ने दे दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: देवर के जानलेवा हमले में घायल भाभी ने भी तोड़ा दम, चाकू से हमला करने के बाद युवक ने दे दी थी जान
Mon, 02 Mar 2026 12:13 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:13 PM IST
सार
माया पर उसके मौसेरे देवर महेंद्र ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। घायल माया का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
माया की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौसेर देवर के चाकू से जानलेवा हमला में घायल हुई माया (32) ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। रविवार को ही उसका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शरीर में संक्रमण फैलने से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी माया पर उसके मौसेरे देवर महेंद्र साहू (36) ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू के ताबड़तोड़ हमले में उसके पेट से आंत बाहर निकल आई थी। शरीर में नौ से अधिक चाकू के गहरे जख्म मिले थे। नाजुक हाल में उसे भर्ती कराया गया था वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद महेंद्र ने प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।