फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shopkeeper and customer clash over paying after eating momos, ruckus ensues after fight

Jhansi: मोमोज खाने के बाद पैसा देने के विवाद में भिड़े दुकानदार-ग्राहक, मारपीट के बाद हंगामा

Mon, 13 Oct 2025 06:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 13 Oct 2025 06:45 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैसों को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Jhansi: Shopkeeper and customer clash over paying after eating momos, ruckus ensues after fight
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्यापुरी कॉलोनी के पास स्थित फास्ट फूड की दुकान में शनिवार रात मोमेज खाने के बाद पैसों को लेकर दुकानदार का युवकों से विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। हालांकि यहां आने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली के दीक्षित बाग निवासी मनोहर सोनी अपने दोस्तों के साथ अयोध्यापुरी कॉलोनी के ए ब्लॉक के बाहर स्थित एक फास्ट फूड दुकान में मोमोज खाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैसों को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। यह सुनकर वहां काम करने वाले कर्मचारी जमा हो गए। कर्मचारियों ने मिलकर मनोहर और उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से वहां भगदड़ मच गई। मनोहर के दोस्तों ने पुलिस बुला ली। थोड़ी देर में सीपरी बाजार समेत डायल-112 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर सीपरी बाजार थाना पहुंची।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed