फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sensation due to finding the decapitated body of a girl, hands and legs also missing

Jhansi: युवती की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, कई टुकड़े कर दो बोरे में भरकर फेंका गया,  हाथ-पैर भी गायब

Thu, 14 Aug 2025 06:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 Aug 2025 06:53 AM IST
सार

युवती के कटे टुकड़ों में मामूली कपड़े थे। एक बोरी में युवती के गर्दन से कमर का हिस्सा था, जबकि दूसरी में कमर से जांघ का हिस्सा था। उसके हाथ, पैर एवं सिर गायब थे।

विज्ञापन
Jhansi: Sensation due to finding the decapitated body of a girl, hands and legs also missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : crime

विस्तार

टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुरा गांव में बुधवार शाम कुएं से बोरे में बंद अर्धनग्न युवती की सिरकटी लाश बरामद हुई। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


युवती के शरीर के कई टुकड़े करके दो बोरे में भरकर फेंका गया था। बदबू आने पर कुएं से बोरे बाहर निकाले गए। बोरे में युवती का हाथ, पैर और धड़ बरामद हुआ। जबकि उसके सिर का कोई पता नहीं चल सका। युवती की सिर कटी लाश मिलने पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।


किशोरपुरा निवासी विनोद पटेल का खेत महेबा रोड पर है। बुधवार को खेत के पास के कुएं से तेज बदबू आ रही थी। कुएं में देखने पर दो बोरियां उतराती दिखी। उसमें से बदबू आ रही थी। आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकालने पर युवती के कटे अंग निकले। युवती के कटे टुकड़ों में मामूली कपड़े थे। एक बोरी में युवती के गर्दन से कमर का हिस्सा था, जबकि दूसरी में कमर से जांघ का हिस्सा था। उसके हाथ, पैर एवं सिर गायब थे। बोरियों में शव के साथ ईट-पत्थर भी भरे हुए थे ताकि शव ऊपर न आ पाए। पुलिस की ओर से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन बारिश की वजह से दिक्कते आई। एसपी आरए डॉ. आविद कुमार के मुताबिक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। करीब 3 दिन पुराना हो सकता है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed