फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sensation created after body of missing B.Tech student was found in the village pond

Jhansi: पांच दिन से लापता बीटेक के छात्र का शव तालाब में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Dec 2025 07:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 09 Dec 2025 07:00 PM IST
सार

मृदुल निरंजन लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। 20 दिन पहले वह घर आया था। वह घर से स्कूटी लेकर निकला था। पांच दिन बाद उसका शव तालाब में मिला है लेकिन उसकी स्कूटी और मोबाइल गायब है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Sensation created after body of missing B.Tech student was found in the village pond
मृतक मृदुल निरंजन, फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिन से लापता बीटेक के छात्र का शव मंगलवार की सुबह तालाब में उतराता मिला। जबकि, उसकी स्कूटी और मोबाइल का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


लखनऊ से 20 दिन पहले आया था घर
ग्राम सिंगार निवासी अरविंद निरंजन का पुत्र मृदुल निरंजन (20) लखनऊ के बाबू बनारसी दास कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह 20 दिन पहले घर आया था। चार दिसंबर की शाम तकरीबन सात बजे वह स्कूटी से घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका था। छात्र का मोबाइल भी लगातार बंद जा रहा था। अगले दिन परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए छात्र के लापता होने की सूचना गुरसराय थाना पुलिस से की थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की सुरागकशी में जुटी हुई थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह बामौर ब्लॉक मुख्यालय से तकरीबन चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सिंगार निवासी अजय पाल के खेत पर बने तालाब में छात्र का शव उतराता हुआ मिला। जानकारी होने पर छात्र के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एरच व गुरसराय थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


स्कूटी और मोबाइल नहीं हो सके बरामद
पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तालाब में छात्र की स्कूटी की भी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। ऐसे में तालाब को खाली कराया जा रहा है घटना के संबंध में गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उसकी स्कूटी और मोबाइल की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता था बेटा
बता दें कि मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। उसका शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ग्राम सिंगार का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।


हादसे की भी है आशंका
छात्र के साथ हादसा होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस तालाब में छात्र का शव मिला है वह बामौर-सिंगार रोड से बिलकुल सटा हुआ है और तकरीबन पंद्रह फीट गहरा है। वाहन के अनियंत्रित होने पर वह सीधे तालाब में चले जाते हैं। इस तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed