फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi seems to be clean.

अब साफ-सुथरी दिखने लगी रानी की झांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Jhansi seems to be clean.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
देशभर में फैले कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ ही नगर निगम प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय है। महानगर के सभी वार्डों में सफाई-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही शहर की अधिकांश नालियों की सफाई का कार्य लगातार जारी है। जिसके चलते शहर का अधिकांश इलाका साफ-सुथरा दिखने लगा है। जानलेवा कोरोना संक्रमण के फैलने पर लगाम कसने के लिए शहर में साफ-सफाई का महत्वपूर्ण स्थान माना जा रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली थी। जिसके चलते शहर के हर छोटे-बड़े इलाकों में सफाई व्यवस्था को नियमित किया गया है। जिससे शहर के लगभग सभी इलाकों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आने लगी है। इसके अलावा महानगर के हर वार्ड को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से पर्याप्त मशीनों के साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। जिससे की शहर की हर गली और मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा सके। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि नगर निगम की ओर से सभी हवलदारों को शहर के प्रत्येक वार्ड को नियमित साफ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था में लगभग 1500 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का कार्य भी प्रमुखता से किया जा रहा है। जिसमें 60 छोटी मशीन, 10 जेटिंग मशीन, 42 फॉगिंग मशीन से लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed