फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Seats vacant in BU and colleges; deadline extended to August 25.

Jhansi: बीयू और कॉलेजों में सीटें रिक्त, यूजी-पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि की गई 25 अगस्त

Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
सार

बीयू के परीक्षा विभाग ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत सितंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा फार्म भरना शुरू होगा।

विज्ञापन
Jhansi: Seats vacant in BU and colleges; deadline extended to August 25.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसकी वजह न सिर्फ संबद्ध महाविद्यालय, बल्कि परिसर के कई पाठ्यक्रमों की सीटें रिक्त रहना है।
विज्ञापन


बीयू के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया परिसर में संचालित सीधे प्रवेश के पाठ्यक्रम बी.कॉम ऑनर्स, बी.कॉम बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, एमबीए एफएम, बीएससी ऑनर्स फोरेंसिक साइंस, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी को छोड़ शेष में ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश कन्फर्म की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके अलावा, प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम बी.फार्मा (लेट्रल एंट्री), एम.फार्मा (फार्मेकोलॉजी एंड फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) एमबीए, एलएलएम में ऑनलाइन प्रवेश कन्फर्म एवं वार्षिक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संचालित बीएससी एग्रीकल्चर साइंस (ऑनर्स), बीए-एलएलबी, एलएलबी, बीपीएड, बीएलएड, एमएड, एमएससी एग्रीकल्चर की रिक्त सीटों पर विवि एवं संबद्ध कॉलेजों में मेरिट के आधार पर 25 अगस्त तक प्रवेश होंगे। शुक्रवार को महाविद्यालय के लॉगिन आईडी पर प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रमों की मेरिट एवं अनुपस्थित छात्रों की सूची प्रदान कर दी जाएगी, जिससे आनलाइन एवं ऑफलाइन प्रवेश कन्फर्म हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषम सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू
बीयू के परीक्षा विभाग ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत सितंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा फार्म भरना शुरू होगा। दावा है अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed