{"_id":"68f22b51921ad876240ca25b","slug":"jhansi-sdm-cracks-down-on-illegal-fireworks-seizes-large-quantities-of-firecrackers-and-explosives-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अवैध आतिशबाजी पर एसडीएम की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अवैध आतिशबाजी पर एसडीएम की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक किए जब्त
Fri, 17 Oct 2025 05:11 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:11 PM IST
सार
उप जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति घर या बाजार में इस तरह का विस्फोटक सामग्री न रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ छापामार कार्रवाई में घनी बस्ती मौजूद एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पटार्थ और पटाखे जब्त किये हैं।
देर रात एसडीएम श्वेता साहू ने मऊरानीपुर के मोहल्ला शिवगंज में घनी आबादी के बीच एक मकान पर छापा मारकर घर के अंदर से भारी मात्रा में तैयार आतिशबाजी, कच्चा बारूद, रॉकेट, बम व अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। विस्फोटक सामग्री की मात्रा इतनी अधिक थी कि यदि इसमें जरा सी भी चिंगारी लग जाती, तो आसपास के कई गली-मोहल्लों में बड़ी जनहानि और नुकसान हो सकता था। उप जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों के समय अवैध रूप से पटाखों का भंडारण बेहद खतरनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति घर या बाजार में इस तरह का विस्फोटक सामग्री न रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।