{"_id":"62d56a291756f23acb34930a","slug":"jhansi-school-auto-collided-with-jcb-parked-on-the-road-three-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सड़क पर खड़ी जेसीबी से टकराई स्कूली ऑटो, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सड़क पर खड़ी जेसीबी से टकराई स्कूली ऑटो, तीन छात्र घायल
Mon, 18 Jul 2022 07:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:41 PM IST
सार
घटना में कक्षा दो में पढ़ने वाली प्रगति, चाहत तथा प्रिंस घायल हो गए। तीनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उपचार के बाद चाहत और प्रगति को घर भेज दिया गया। जबकि, प्रिंस के सिर में चोट आने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी जेसीबी से टकराई ऑटो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में ग्वालियर रोड पर सोमवार को एक स्कूली ऑटो सड़क पर खड़ी जेसीबी से टकरा गई, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए हैं। छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर रोड स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो में बैठ कर करारी स्थित काशीराम कॉलोनी अपने घर जा रहे थे। इसी दरमियान कॉलोनी से तकरीबन 500 मीटर पहले ऑटो सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी से टकरा गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में कक्षा दो में पढ़ने वाली प्रगति, चाहत तथा प्रिंस घायल हो गए। तीनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उपचार के बाद चाहत और प्रगति को घर भेज दिया गया। जबकि, प्रिंस के सिर में चोट आने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है ऑटो में सात बच्चे थे। बाकी बच्चों को मामूली चोटे ही आईं। उनका कहना है ऑटो चालक बेहद तेज गति से गाड़ी चलाता था। इसके लिए उसे कुछ अभिभावकों ने टोका भी था। लेकिन वह किसी की नहीं सुनता था।