Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Afraz trapped a Hindu girl by changing his name, planned to marry her fraudulently, arrested

Jhansi: अफराज ने नाम बदलकर हिन्दू युवती को फंसाया, धोखे से निकाह करने की थी योजना, गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 01:45 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 12 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

मऊरानीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर एक हिन्दू युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और विश्वास में लेकर युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा।

विज्ञापन
Jhansi: Afraz trapped a Hindu girl by changing his name, planned to marry her fraudulently, arrested
थाना में पीड़िता के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊरानीपुर में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर एक हिन्दू युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और विश्वास में लेकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती को उसकी जानकारी हुई तो वह उससे दूर होने लगी। लेकिन अफराज उस पर निकाह का दबाव बनाने लगा। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की फेसबुक पर समीर आर्य से दोस्ती हो गई। जबकि समीर आर्य की सही पहचान मुस्लिम युवक अफराज अली है। युवती को हिन्दू होने का सबूत भी फोटो के माध्यम से भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा। और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो युवती ने बातचीत बंद कर दूर रहने की बात कही। जिसके बाद आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आत्महत्या कर परिवार को फसाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी युवक आज पीड़िता के घर पहुँचा और जबरन निकाह करने फोटो वीडियो वायरल करने की बात करते हुए घर के सामने जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते उसने जहर की पुड़िया फाडी और मुह में डाल ली। जिसे युवती के परिजन स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां पता चला कि जहर खाने का ड्रामा किया था। बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed