{"_id":"68e5d9d5dd59ed2b83022a1b","slug":"jhansi-salary-of-16-employees-found-absent-from-duty-withheld-adm-took-action-after-surprise-inspection-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ड्यूटी से नदारद मिले 16 कर्मचारियों का वेतन रोका, औचक निरीक्षण के बाद एडीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ड्यूटी से नदारद मिले 16 कर्मचारियों का वेतन रोका, औचक निरीक्षण के बाद एडीएम ने की कार्रवाई
Wed, 08 Oct 2025 08:56 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:56 AM IST
सार
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 20 कर्मचारी तैनात हैं। सुबह 10:30 बजे जब एडीएम प्रशासन कार्यालय पहुंचे तो लगभग 75 फीसदी स्टाफ ड्यूटी से नदारद था।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मशीन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डीआईओएस कार्यालय में तैनात 16 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। ये सभी कर्मचारी एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला के सोमवार को किए गए औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 20 कर्मचारी तैनात हैं। सुबह 10:30 बजे जब एडीएम प्रशासन कार्यालय पहुंचे तो लगभग 75 फीसदी स्टाफ ड्यूटी से नदारद था।
डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि समय से कार्यालय न आने पर कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। साथ ही अब बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रमाणीकरण के आधार पर ही कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा। कार्यालय में समय से उपस्थित होने के साथ ही ई-ऑफिस द्वारा पत्रावलियों के निस्तारण को लेकर चेतावनी दी गई है। कार्यालय के सुंदरीकरण, रंगाई-पुताई और मरम्मत कराने के संबंध में दो बार विभाग को पत्र और आगणन भेजा गया है। धनराशि प्राप्त होते ही सुंदरीकरण कराया जाएगा।