फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rs 24.15 lakh duped by promising investment in an Australian company

Jhansi: आस्ट्रेलियाई कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगों ने उड़ाए 24.15 लाख, पहले दिया मोटा मुनाफा फिर ठगी

Tue, 18 Nov 2025 09:19 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 18 Nov 2025 09:19 AM IST
सार

सबसे पहले नितिन ने 1000-15,000 रुपये निवेश किए। यह पैसा उसे तीस फीसदी मुनाफे के साथ लौटा दिया गया। तुरंत मुनाफा होता देख नितिन ने उस पर भरोसा कर लिया।

विज्ञापन
Jhansi: Rs 24.15 lakh duped by promising investment in an Australian company
साइबर अपराध - फोटो : istock

विस्तार

आस्ट्रेलियाई कंपनी में निवेश का झांसा देकर सीपी मिशन निवासी नितिन अग्रवाल को साइबर जालसाजों ने 24.15 लाख रुपये की चपत लगा दी। फर्जीवाड़े का पता लगने पर पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पहले निवेश पर तीन गुना मुनाफा
नितिन ने साइबर पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को उसके मोबाइल पर टेलिग्राम का लिंक आया। कई स्कीमों के बारे में बताते हुए कहा गया कि पैसा लगाने पर 30 से 60 फीसदी मुनाफा होगा। जिस कंपनी में पैसा लगाने को कहा गया, उसका मुख्यालय आस्ट्रेलिया के सिडनी में बताया गया। ऑनलाइन चेक करने पर भी कंपनी का मुख्यालय आस्ट्रेलिया में ही बताया गया। सबसे पहले उसने 1000-15,000 रुपये निवेश किए। यह पैसा उसे तीस फीसदी मुनाफे के साथ लौटा दिया गया। तुरंत मुनाफा होता देख नितिन ने उस पर भरोसा कर लिया।
विज्ञापन


पैसा लगाने के बाद कंपनी के नंबर हुए ऑफ
नितिन के व्हाट्स एप पर युवती ने फोन करके अधिक पैसा लगाने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही। उसकी बातों में आकर नितिन ने आईसीआईसीआई बैंक से दो किस्त में एक लाख रुपये कंपनी के बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद 6 से 9 नवंबर के बीच अपने अन्य बैंक खातों की मदद से कंपनी के नाम कुल 24,15,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा जमा करने के बाद जिस अवधि में निवेश की रकम मुनाफे के साथ वापस करने को कहा था, वह क्रेडिट नहीं हुआ। उन्होंने कंपनी की ओर से दिए गए नंबर पर कॉल किया। उनसे पैसा निकासी के लिए अतिरिक्त धन जमा करने को कहा गया। जब उन्होंने पैसा जमा करने से इन्कार कर दिया तब अचानक से उनका खाता बंद हो गया। कंपनी के फोन नंबर भी स्विच ऑफ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज
उन्होंने तुरंत साइबर थाने में सूचना दी। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके जालसाजों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed