Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Roadways gave a gift of 1.42 crores to sisters

Jhansi: रोडवेज ने बहनों को दिया 1.42 करोड़ का तोहफा, तीन दिन में एक लाख से अधिक ने किया मुफ्त सफर

Tue, 12 Aug 2025 04:45 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 12 Aug 2025 04:45 PM IST
सार

तीन दिन में एक लाख से अधिक बहनों और सहयात्रियों ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की। तीन दिनों तक न केवल अतिरिक्त बसें चलाई गईं बल्कि बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।

विज्ञापन
Jhansi: Roadways gave a gift of 1.42 crores to sisters
रोडवेज फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर झांसी से विभिन्न रूटों पर बहनों ने मुफ्त सफर का आनंद लिया। खास बात यह रही कि महिलाओं के साथ एक पुरुष सहयात्री का भी टिकट माफ किया गया। ऐसे में तीन दिन में 1,08,274 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, इनके सफर का 1,42,60,102 करोड़ रुपये किराया होता है, जिसका मुफ्त में टिकट बना।

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बहनों को प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा दिया था। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की शाम तक रही। ऐसे में परिवहन निगम की बसों में तीनों दिन बहनों और सहयात्रियों की भीड़ जुटी रही। भीड़ के आगे बसों की कमी पड़ गई थी। रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन को लेकर पहले से ही तैयारी की गई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। तीन दिन में एक लाख से अधिक बहनों और सहयात्रियों ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की। तीन दिनों तक न केवल अतिरिक्त बसें चलाई गईं बल्कि बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ड्यूटी और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed