फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi River in Spot on Padra-Maneta Road

Jhansi: पड़रा-मनेथा मार्ग पर नदी उफान पर, पृथ्वीपुर होते हुए टीकमगढ़-झांसी का संपर्क बाधित

Sat, 12 Jul 2025 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 06:20 PM IST
सार

झांसी में बीती रात अचानक आए तेज उफान की वजह से टीकमगढ़ और झांसी मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Jhansi River in Spot on Padra-Maneta Road
टीकमगढ़ झांसी का सड़क संपर्क टूटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पड़रा से मनेथा के बीच बहने वाली नदी में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अचानक तेज उफान आने से यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। यह सड़क पृथ्वीपुर के रास्ते टीकमगढ़ और झांसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है, जिससे अब इन क्षेत्रों के बीच यातायात पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी पुल के ऊपर से बह रहा है और बहाव काफी तेज है। पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कई छात्र, मरीज और दवा लाने वाले लोग इस मार्ग से यात्रा करते हैं, जिन्हें अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को तुरंत कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed