{"_id":"232515a3526f7faea9a47c1264c65bdf","slug":"jhansi-residential-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों से आवासीय परियोजना पर ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों से आवासीय परियोजना पर ब्रेक
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गढ़ियागांव में आवासीय परियोजना की राह में अवैध कब्जे आड़े आ रहे हैं, जिससे यह परियोजना लंबित हो गई है। इस स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए मंडलायुक्त ने भूमि को कब्जा मुक्त करा कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा नगर से सटे राजस्व ग्राम गढ़िया में आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना है, जिसमें आम जनमानस को सरकारी दरों पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह योजना पिछले तीन सालों से पाइप लाइन में है। जबकि, नगर निगम ने उक्त ग्राम में आवासीय परियोजना के लिए अपनी भूमि देने पर सहमति जता दी है। लेकिन, चिह्नित भूमि पर अवैध कब्जे सामने आए हैं। यहां तक कि निगम व जेडीए की टीम को उक्त भूमि की पैमाइश में भी भारी अड़चन सामने आ रही है। झांसी विकास प्राधिकरण ने यह रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि राजस्व ग्राम गढ़िया की भूमि पर अवैध कब्जेधारकों को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
तदुपरांत कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाए। जमीन के कब्जामुुक्त होने पर फेंसिंग के जरिये उसे सुरक्षित किया जाए। उन्होंने जेडीए को जल्द से जल्द आवासीय परियोजना विकसित करने के निर्देश दिए।