फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi remained the third coldest city of the state, mercury reached 5.4 degrees

Jhansi News: प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा झांसी, पारा पहुंचा 5.4 डिग्री

Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jhansi remained the third coldest city of the state, mercury reached 5.4 degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बर्फीली हवाओं ने शुक्रवार को झांसी को प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर बना दिया। सुबह से ही सर्द हवाएं लोगों की कंपकपी छुड़ाती रहीं। अधिकतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

इस सीजन का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दिन में कोहरा तो छंट गया मगर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं से हालात ऐसे रहे कि गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद लोगों को कंपकपी का अहसास होता रहा। शहर भर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान झांसी का रहा। ठंड का आलम ये रहा कि दिन में भी कम ही लोग घरों से बाहर निकले। जो निकले भी वो जरूरी काम करने के बाद फिर से घरों में ही कैद हो गए। यहां 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड हुआ। जबकि, न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ऐसे में कानपुर और अयोध्या के बाद प्रदेश में झांसी तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। चाहें झांसी का अधिकतम पारा हो या फिर न्यूनतम, शुक्रवार को दोनों ही इस सीजन में सबसे कम रहे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि हाल फिलहाल सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। आगे भी बादल छाए रहने से सोमवार तक धूप खिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed