फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi remained on top by collecting Rs 850 crore in one year

Jhansi News: एक साल में साढ़े आठ सौ करोड़ वसूल कर झांसी रहा अव्वल

Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Jhansi remained on top by collecting Rs 850 crore in one year
- दक्षिणांचल के सभी जोनों से 22 फीसदी अधिक वसूली की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साल भर के भीतर साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है। वसूली का लक्ष्य पूरा करने में दक्षिणांचल में झांसी जिले ने 22 फीसदी अधिक वसूली कर पहला स्थान हासिल किया है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बांदा, मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर प्रथम, कानपुर द्वितीय, एटा, अलीगढ़ व झांसी जिले को वसूली का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य निर्धारित होते ही विभागीय कर्मचारी वसूली की कार्रवाई में जुट गए थे। जिसके चलते झांसी विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में वसूली अभियान को शुरू किया। साथ ही बकायेदारों को नोटिस जारी कर अदायगी के लिए कहा गया था। इसके चलते दक्षिणांचल क्षेत्र में झांसी ने 22 फीसदी अधिक वसूली करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि जिले में विभाग ने साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की वसूली कर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed