फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Registry closed from October 1, speed post will become expensive

Jhansi: रजिस्ट्री एक अक्तूबर से बंद, महंगी होगी स्पीड पोस्ट, डाक विभाग करने जा रहा बड़ा बदलाव

Mon, 29 Sep 2025 08:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Sep 2025 08:36 PM IST
सार

इस सुविधा को अपडेट करते हुए आधुनिक किए जाने की बात कही गई है। स्पीड पोस्ट सेवा को ट्रैक भी किया जा सकेगा। छात्रों के लिए 10 प्रतिशत डिस्काउंट की सुविधा है।

विज्ञापन
Jhansi: Registry closed from October 1, speed post will become expensive
डाक सेवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

डाकघरों में रजिस्ट्री सेवा एक अक्तूबर से बंद होने जा रही है। इसकी जगह अब स्पीड पोस्ट से ही दस्तावेज या पार्सल भेजे जा सकेंगे। व्यवस्था में बदलाव के साथ ही ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है लेकिन इस सेवा को महंगा किया गया है। ऐसे में अब ग्राहकों को पत्र भेजने पर जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


दरअसल, स्पीड पोस्ट को हवाई जहाज और सुपरफास्ट ट्रेनों से भेजा जाता है। इसके चलते यह सेवा महंगी रहती है। रजिस्टर्ड डाक भी पिछले कुछ समय से स्पीड पोस्ट सेवा के साथ ही भेजी जानी शुरू हो गई थी लेकिन इसके रेट कम होने से डाक विभाग के लिए यह घाटे का सेवा बनी हुई थी। इसलिए डाक विभाग ने रजिस्टर्ड सेवा को स्पीड पोस्ट में समाहित कर दिया है। अब स्पीड पोस्ट सेवा की दरें जारी कर दी गई हैं। हालांकि इस सुविधा को अपडेट करते हुए आधुनिक किए जाने की बात कही गई है। स्पीड पोस्ट सेवा को ट्रैक भी किया जा सकेगा। छात्रों के लिए 10 प्रतिशत डिस्काउंट की सुविधा है।
विज्ञापन



एक अक्तूबर से लागू होंगे ये रेट

लोकल एरिया : 50 ग्राम तक 19 रुपये, 51 से 250 ग्राम तक 24 रुपये, 251 से 500 ग्राम तक 28 रुपये।
200 किमी तक : 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम - 59 रुपये, 251–500 ग्राम - 70 रुपये।
201–500 किमी : 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम - 63 रुपये, 251–500 ग्राम - 75 रुपये।
501–1000 किमी. : 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम - 68 रुपये, 251–500 ग्राम - 82 रुपये।
2000 किमी से ज्यादा : 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम - 77 रुपये, 251–500 ग्राम - 93 रुपये।

ओटीपी कंफर्म होने के बाद भी होगी डिलीवरी

अब पार्सल की डिलीवरी तभी होगी जब रिसीवर डाक विभाग की ओर से भेजा गया ओटीपी कंफर्म करेगा। इससे गलत हाथों में सामान जाने की संभावना कम होगी। साथ ही, ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। पार्सल की स्थिति का एसएमएस अलर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक सेवा को स्पीड पोस्ट में समाहित किया जा रहा है। यह एक अक्तूबर से लागू कर दिया जाएगा। रेटों में भी बदलाव किया गया है। इसकी सूची जारी की गई है। सेवा में बदलाव करते हुए आधुनिक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed