फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rats had eaten the eyes of the dead body in the mortuary of the medical college.

Jhansi : मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में चूहों ने खा ली थीं शव की आंखें, लापरवाही पर प्राचार्य ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 15 Dec 2023 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 02:29 AM IST
सार

स मामले में सहायक नर्सिंग अधीक्षक समेत तीन की लापरवाही मिलने पर प्राचार्य ने स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Jhansi: Rats had eaten the eyes of the dead body in the mortuary of the medical college.
प्रतिकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में चूहों द्वारा शव की आंखें खा लेने के मामले में जांच समिति ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में सहायक नर्सिंग अधीक्षक समेत तीन की लापरवाही मिलने पर प्राचार्य ने स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के करैरा निवासी संजय जैन (40) के विषाक्त पदार्थ खाने पर उनके परिजन छह दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उसे लेकर आए थे। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था। सात दिसंबर को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। यहां चूहों ने संजय की आंखें खा लीं।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत की तो मामला तूल पकड़ गया। इस मामले में प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। बृहस्पतिवार को जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी। समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि पुराने पोस्टमार्टम भवन का निरीक्षण किया गया। कमरे की जाली क्षतिग्रस्त थी। इस कारण संभवत: किसी जीव ने पोस्टमार्टम भवन में घुसकर शव को क्षति पहुंचाई। पोस्टमार्टम भवन के आसपास गंदगी और झाड़ियां भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने पोस्टमार्टम भवन का सही से रखरखाव न करने, लापरवाही बरतने पर सहायक नर्सिंग अधीक्षक अनामिका मुर्मू, प्रियंका पांडेय, उप नर्सिंग अधीक्षक अनीता जॉन से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed