{"_id":"6a2bbc6bd37788cf260c840f","slug":"jhansi-rain-likely-today-as-well-gusty-winds-reaching-speeds-of-50-60-km-h-expected-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आज भी बारिश के आसार, 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आ सकते तूफानी झोंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आज भी बारिश के आसार, 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आ सकते तूफानी झोंके
Fri, 12 Jun 2026 01:29 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:29 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर भरा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करने के बाद शाम को मौसम एकदम से बदल गया। पहले तेज आंधी से जहां चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। वहीं, बारिश और ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया। अब शुक्रवार को बारिश के साथ तूफानी झोंके के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ रहने से धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप चटक हो गई। दूसरी तरफ, उमस ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। ऐसे में झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। झांसी की रात भी प्रदेश में सबसे गर्म रही। शाम चार बजे से अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ। लगभग 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चलने लगी। 15 से 20 मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट बाद पानी गिरना बंद हो गया। उसके बाद ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
मोबाइल पर भी आया अलर्ट
बृहस्पतिवार की रात पौने ग्यारह बजे मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी आया। इसमें अगले 24 घंटे में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया।