{"_id":"6aa0c84e657313a43e00a694","slug":"jhansi-railways-saves-7-41-lakh-through-solar-energy-use-usage-increasing-across-divisional-stations-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सौर ऊर्जा के उपयोग से रेलवे ने बचाए 7.41 लाख, मंडल के स्टेशनों में बढ़ रहा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सौर ऊर्जा के उपयोग से रेलवे ने बचाए 7.41 लाख, मंडल के स्टेशनों में बढ़ रहा उपयोग
Wed, 09 Sep 2026 09:56 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:56 AM IST
सार
मंडल में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने अगस्त में उल्लेखनीय मात्रा में स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया है, जिससे विद्युत व्यय में लगभग 7.41 लाख रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी मंडल ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मंडल में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने अगस्त में उल्लेखनीय मात्रा में स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया है, जिससे विद्युत व्यय में लगभग 7.41 लाख रुपये की बचत हुई है।
अगस्त के दौरान, झांसी मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों ने कुल 1,14,446 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया। इस उत्पादन के परिणामस्वरूप मंडल को विद्युत व्यय में लगभग 7,41,130 रुपये की बचत हुई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक, सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 6,87,779 यूनिट विद्युत का संचयी उत्पादन हो चुका है, जिससे मंडल को लगभग 39,43,637 रुपये की संचयी बचत प्राप्त हुई है। अगस्त में मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फेक्टर (सीयूएफ) 8.99 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल द्वारा ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास भारतीय रेल की हरित और सतत विकास की व्यापक पहल के अनुरूप हैं।