{"_id":"63987a4240cb4e2c67446f20","slug":"jhansi-railway-worker-killed-in-road-accident-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रक की टक्कर से बाइक सवाल रेल कर्मचारी की मौत, पत्नी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रक की टक्कर से बाइक सवाल रेल कर्मचारी की मौत, पत्नी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Tue, 13 Dec 2022 06:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:42 PM IST
सार
हाईवे पर डगरवाहा गांव पहुंचने पर उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में छक्कीलाल की मौत हो गई। जबकि, पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में रेल कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
नंदनपुरा की गली नंबर पांच में रहने वाले रेल कर्मचारी छक्कीलाल पाल (58) अपनी पत्नी राजवती पाल (56) के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी के करैरा जा रहे थे। वे अपनी मौसी के यहां आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे पर डगरवाहा गांव पहुंचने पर उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में छक्कीलाल की मौत हो गई। जबकि, पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। बता दें कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन