फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi police neck four murder ministry

झांसी पुलिस के गले की फांस बन चुकी चार हत्याएं

Tue, 06 Sep 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
jhansi police neck four murder ministry
झांसी। ब्लाइंड मर्डर के खुलासों में पुलिस फेल साबित हो रही है। झांसी जनपद में ही चार ऐसे हाई प्रोफाइल सनसनीखेज कत्ल हुए जिनका महीनों बाद भी पुलिस कुछ सुराग नहीं लगा सकी। अब तो यह सभी केस भी ठंडे बस्ते में चले गए हैं। एसआईटी भी फेल हो गई है। हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या इनके कातिलों को पुलिस कभी पकड़कर जेल भेज पाएगी।
विज्ञापन

केस एक
58 पर्चे कटने के बाद भी यादव दंपती हत्याकांड का खुलासा नहीं
थाना प्रेमनगर के सिद्घ की टोरिया इलाके में 30 सितंबर की रात डेयरी संचालक बलवीर यादव (52) एवं पत्नी अंजू (42) की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से हत्यारा पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार है। मामले के खुलासे की खातिर पुलिस अब तक 58 पर्चे काट चुकी लेकिन, अभी तक हत्याकांड की कड़ी तक आपस में नहीं जोड़ सकी।
विज्ञापन

केस दो
कमलेश हत्याकांड: ग्वालियर कनेक्शन में उलझ गई पुलिस
हाई प्रोफाइल कमलेश यादव (32) हत्याकांड में पुलिस उसके ग्वालियर कनेक्शन में ही उलझी है। कमलेश का ग्वालियर में कारोबारी लेन-देन था। करोड़ों रुपये उसने अपने साथियों से लिए थे जबकि काफी पैसा उसने लोगों को दिया हुआ भी था। एक के पास से पुलिस ने कमलेश की पिस्टल भी बरामद की। सिजवाहा प्रधान के पुत्र जितेंद्र यादव के पास भी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने इन लोगों को जेल भेज दिया। इसके बाद जांच के लिए एसआईटी गठित हुई लेकिन, एसआईटी भी ग्वालियर कनेक्शन सुलझाने में कामयाब नहीं हुई। इस मामले में पुलिस अब तक 89 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
बदल गए तीन विवेचक, फिर भी नहीं सुलझी कारोबारी पुत्र की हत्या की गुत्थी
गुरसराय में मोदी चौराहा निवासी सर्राफा कारोबारी नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी (26) की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। उसका रक्तरंजित शव मंदिर के बाहर आधी रात को बरामद हुआ था। युवक के परिजन हत्यारों की धरपकड़ के लिए अफसरों के पास दर्जनों बार चक्कर काट चुके। इस मामले का खुलासा करने को तीन विवेचक अब तक बदले जा चुके लेकिन, खुलासा नहीं हुआ।

सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं। कुछ साक्ष्य हाथ लग भी रहे हैं। इन हत्याओं का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed