फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi police could get only one punishment in a month, DIG organized a class

Jhansi News: एक माह में झांसी पुलिस दिला सकी महज एक सजा, डीआईजी ने लगाई क्लास

Fri, 18 Aug 2023 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jhansi police could get only one punishment in a month, DIG organized a class
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पिछले एक माह से चल रहे ऑपरेशन कन्विकशन में झांसी पुलिस फेल साबित हुई। एक माह में वह सिर्फ एक मामले में ही सजा करा सकी जबकि जालौन पुलिस ने सबसे अधिक 15 एवं ललितपुर पुलिस ने 9 मामले में सजा कराई। झांसी पुलिस की प्रगति से नाराज डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने मातहतों को फटकार लगाते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। तेजी न आने पर कार्रवाई का भी उन्होंने अल्टीमेटम दिया।

अपराधियों को सजा के मुकाम तक पहुंचाने के लिए जुलाई से आपरेशन कन्विकशन आरंभ हुआ था। इसके जरिए गिरफ्तारी और सजा कराने के लिए एसएसपी, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ को निर्देश दिए गए। न्यूनतम समय में आरोपियों को सजा दिलाने की रणनीति बनी। अभियान केे एक माह बाद शुक्रवार को डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने इसकी पहली समीक्षा की। इसमें रेंज में कुल 16 गंभीर मामलों में सजा दिलाने की बात आई लेकिन, इनमें सबसे पीछे झांसी पुलिस रही। वह अभी तक सिर्फ एक अपराधी को ही सजा दिला सकी। डीआईजी ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईजी ने एनएसए भू-माफिया, खनन माफिया एवं सक्रिय शराब माफियाओं काे चिन्हित करके कार्रवाई करने को कहा। गैंगस्टर की संपत्ति जब्तीकरण कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। पुरस्कार घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने को कहा। छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को भी तेजी से निपटाने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में एसएसपी राजेश एस, जालौन एसपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौजदू थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed