{"_id":"695cd589742b90db9b0ed521","slug":"jhansi-police-busted-a-gang-of-three-vicious-thieves-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तीन शातिर चोरों के गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, लाखों रुपये के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तीन शातिर चोरों के गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, लाखों रुपये के जेवरात बरामद
Tue, 06 Jan 2026 02:58 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:58 PM IST
सार
प्रेमनगर पुलिस ने शातिर चोरोें के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस, सांकेतिक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर पुलिस ने शातिर चोरोें के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात मानी है। गिरोह के मास्टर माइंड पुलिस के हाथ अभी तक नहीं आ सका है।
सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि नवंबर महीने में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस टीम उसके बाद से सुराग लगाने में जुटी थी। सोमवार रात बदमाशों का सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजगढ़ हनुमान मंदिर निवासी आजाद यादव, काली चरण एवं ओरछा निवासी सत्येंद्र अहिरवार बताया। तीनों ने बताया कि दतिया निवासी अरविंद उर्फ लड्डू के साथ मिलकर वह लोग सूने मकान को निशाना बनाते थे। उन्होंने 15 नवंबर को सारंध्रा नगर निवासी श्रीकुमार चंद के घर ताला तोड़कर जेवर उड़ा दिए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, पांच जोड़ी पायल, टीवी एवं नकदी बरामद किया है। पुलिस मास्टर माइंड अरविंद को तलाश करने में जुटी है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आशीष धामा, आशीष शर्मा, राहुल यादव, कमलेश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।