फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi police accused for beating people who informed them about brothel racket

झांसी: मोहल्ले में चल रहा था देह व्यापार, सूचना देने पर पुलिस ने लोगों की ही कर दी पिटाई

Mon, 15 Jun 2020 01:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 15 Jun 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Jhansi police accused for beating people who informed them about brothel racket
कार्रवाई की मांग कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

झांसी के कोतवाली क्षेत्र के डडियापूरा मोहल्ले के लोगों को देह व्यापार की सूचना पुलिस को देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उल्टा मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को निकाल-निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की पिटाई से करीब आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना से गुस्साए नगर विधायक रवि शर्मा कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। दरअसल कोतवाली के मोहल्ला डडियापूरा स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर देह व्यापार चल रहा था। रविवार रात करीब दो बजे कुछ युवक व युवतियों के एक मकान में पहुंचने से मोहल्ले के लोग उग्र हो गए। 
विज्ञापन


मोहल्ले के कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि कुछ ही देर में पुलिस की चार गाड़ियां मोहल्ले में पहुंची और मकान में छापा न मारकर घरों में घुसकर लोगों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दहशत में आए लोग मामले की शिकायत करने के लिए नगर विधायक रवि शर्मा के पास पहुंचे। रात में ही विधायक ने कोतवाल सुनील कुमार तिवारी से कार्रवाई को कहा। लेकिन, रात भर कार्रवाई तो नहीं हुई, बल्कि घायलों को ही कोतवाल ने लॉकअप में बैठा दिया।


सुबह जानकारी मिलते ही विधायक तिलमिला गए। अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही एसपी राहुल मिठास, सीओ सिटी संग्राम सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed