Jhansi: जेईई मेन में आरव ने हासिल किया 99.96 पर्सेंटाइल, मेधावी बोले- नियमित अध्ययन और अभ्यास से मिली कामयाबी
आरव वर्मा का पर्सेंटाइल 99.96 फीसदी, बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता का 99.89 पर्सेंटाइल व हर्ष यादव का स्कोर 99.41 पर्सेंटाइल रहा है।
विस्तार
बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता ने 99.89 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अभ्यास से सफलता मिली है। वह देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना चाहता है। बालाजी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्ष यादव का स्कोर 99.41 पर्सेंटाइल रहा है। उसने फिजिक्स में 99.74, केमिस्ट्री में 97.77 तथा गणित में 98.68 फीसदी अंक प्राप्त किए। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के अर्वपाल सिंह का स्कोर 98.19 पर्सेंटाइल रहा है। इस दिशा में उसका पहला कदम है।