फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Photographs of girls were taken from the internet, 300 youths were cheated on the pretext of marriage.

Jhansi : इंटरनेट से युवतियों के फोटो निकाले, 300 युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा; मास्टरमाइंड है आरती

Thu, 26 Dec 2024 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 06:23 AM IST
सार

पुलिस ने आठ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Photographs of girls were taken from the internet, 300 youths were cheated on the pretext of marriage.
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेट से ली युवतियों की तस्वीर दिखा 300 युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने आठ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं। इनके पास से युवतियों की तस्वीर वाले एलबम समेत 18 रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा 20 मोबाइल, कंप्यूटर समेत बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


मथुरा निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट ने ललितपुर में साइबर अपराध थाना में शिकायत की। बताया कि 9 दिसंबर को महिला ने उन्हें फोन पर खुद को अटल सेवा संस्थान का कर्मचारी बताकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी संस्था विवाह कराने का काम करती है। मनोज ने महिला से अपनी शादी की बात कही। इसके बाद उनसे 7,500 रुपये लेकर मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर दिया गया।  पुलिस ने शिकायत पर 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। 

मैट्रिमोनियल साइटों से चुराती थीं डाटा
मास्टरमाइंड आरती व विभा यादव ने बताया कि इंटरनेट से मॉडल सरीखे दिखने वाली युवतियों की तस्वीरें डाउनलोड की जातीं। इसके बाद इन तस्वीरों का एलबम बनाया जाता। फिर मैट्रिमोनियल साइट से युवकों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया जाता। फिर युवकों को तस्वीरें भेजी जातीं।


बात आगे बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन व लेट फीस के नाम पर पैसा वसूलते। रजिस्ट्रेशन फीस सात हजार से दस हजार रुपये होती थी। पैसा मिलते ही युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed