{"_id":"5e92cfc28ebc3e72be029bc0","slug":"jhansi-people-starts-ticket-reservation-from-15th-april-but-railway-not-sure-about-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: 15 अप्रैल से ट्रेनों का चलना तय नहीं, इसके बावजूद भर गईं ट्रेनों की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 15 अप्रैल से ट्रेनों का चलना तय नहीं, इसके बावजूद भर गईं ट्रेनों की सीटें
Sun, 12 Apr 2020 01:52 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अप्रैल से ट्रेनों के संचालन पर भले ही असमंजस की स्थिति बनी हुई हो, लेकिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि झांसी से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों में नो-रुम लग गया है, यानी इन ट्रेनों की सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने सबसे ज्यादा टिकट लंबी दूरी की ट्रेनों में करवाए हैं। वहीं मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज व लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। झांसी स्टेशन से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भर चुकी हैं। रेलवे भी फिलहाल ट्रेनों के संचालन पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही ट्रे्नों का संचालन रोक दिया गया था। इस कारण झांसी से भी भारी तादाद में लोग फंसे हुए हैं जो जल्द से जल्द अपने-अपने गंतव्य को जाना चाहते हैं।
विज्ञापन