{"_id":"61561af58ebc3e61ef7d25d0","slug":"jhansi-people-drinking-20-thousand-coconut-water-daily-jhansi-news-jhs205597461","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज 20 हजार का नारियल पानी पी रहे झांसी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज 20 हजार का नारियल पानी पी रहे झांसी वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार मंद पड़ने के बाद नारियल पानी की मांग भी घट गई थी, लेकिन डेंगू और वायरल बुखार के हमले के बाद इसकी मांग एक बार फिर तेजी से बढ़ गई है। झांसी में रोजाना 20 हजार रुपये के नारियल की बिक्री हो रही है। महानगर में जगह-जगह सड़क किनारे लगी दुकानों पर दिन भर खरीद-फरोख्त जारी रहती है।
नारियल पानी में पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स, विटामिन, सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि होते हैं। इसके सेवन से मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दरम्यान झांसी में नारियल की जबरदस्त बिक्री हुई थी। इसकी खूबी की वजह से लोगों ने इसका भरपूर सेवन किया। लेकिन, वायरस की रफ्तार मंद पड़ने के साथ इसकी बिक्री घट गई थी। लेकिन, डेंगू, वायरल बुखार और मलेरिया के हमले के बाद एक बार फिर इसकी बिक्री ने उछाल मारा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि झांसी में मई माह के मुकाबले सितंबर में नारियल पानी बिक्री चार गुना बढ़ गई है। इस समय महानगर में सदर बाजार, बस स्टैंड रोड, सीपरी बाजार व पुराने शहर में नारियल की चालीस दुकानें चल रही हैं। बंगलूरू, मैसूर व चैन्नई से यहां नारियलों की आपूर्ति हो रही है। प्रत्येक नारियल 50-60 रुपये कीमत पर बेचा जा रहा है। रोजाना बीस हजार रुपये के नारियल की बिक्री हो रही है। विक्रेता गोंदू कंपाउंड निवासी अजय रायकवार ने बताया कि नारियल पानी की मांग लगातार बढ़ी हुई है। माल आपूर्ति पर्याप्त होने की वजह से दामों में नरमी है। पहले 70-80 में एक नारियल मिल रहा था, जो अब 50-60 रुपये में मिल रहा है।