फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Passion for playing hockey even after poverty, know about this gold medalist

Jhansi: मुफलिसी के बाद भी हॉकी खेलने का जज्बा, जानिए इस गोल्ड मेडलिस्ट को

Wed, 20 Aug 2025 03:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 20 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

सौरभ ने एलवीएम मैदान में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद खेल को निखारने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास किया।

विज्ञापन
Jhansi: Passion for playing hockey even after poverty, know about this gold medalist
सौरभ आन्नद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफलिसी और विपरीत परिस्थितियों के बाद भी हॉकी खेलने के जज्बे ने सौरभ आनंद कुशवाहा को नई ऊचांइयों पर पहुंचा दिया। कठिन परिश्रम और खेल प्रतिभा के कारण वह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के सदस्य बने।
विज्ञापन


झांसी के नई बस्ती आशिक चौराहा निवासी सौरभ के पिता केशवानंद कुशवाहा भजन मंडली में गायक हैं। उन्होंने मुफलिसी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने बेटे को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। सौरभ ने एलवीएम मैदान में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद खेल को निखारने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास किया।
विज्ञापन


उनका चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ। उन्होंने 2016 में बांग्लादेश में एशिया कप अंडर-18 में भारतीय टीम में प्रतिभाग किया। इसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता। 2016 में मणिपुर में आयोजित छठी सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 2017 में बंगलूरू और भोपाल में आयोजित सातवीं सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की हॉकी टीम की ओर से भाग लिया। लखनऊ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बंगलूरू में फाइव साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता और भोपाल में आठवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में प्रतिभाग किया। वर्तमान में बंगलूरू में जूनियर इंडिया कैंप में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed