फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Passenger waiting room at the bus stand locked up and filth scattered nearby

Jhansi: बस स्टैण्ड पर ताले में बंद यात्री प्रतीक्षालय और आस-पास फैली गंदगी, यात्रियों को नहीं मिल पा रहा लाभ

Thu, 09 Jul 2026 01:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया है। लेकिन देख-रेख के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय में ताला डला हुआ है।

विज्ञापन
Jhansi: Passenger waiting room at the bus stand locked up and filth scattered nearby
बस स्टैण्ड पर फैली गंदगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय का ताला बंद है। आस-पास गंदगी के कारण यात्रियों का निकलना दूभर बना हुआ है। हालत यह है कि यात्री शेड के को लोगों ने अवैध वाहन पार्किंग स्थल के रूप में तब्दील कर दिया है। बस स्टैंड के पीछे यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया है। साथ ही यात्री शेड को लेकर टिनशेड भी डलवाया है। लेकिन देख-रेख के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय में ताला डला हुआ है। जबकि यात्री शेड को लोगों ने अवैध पार्किंग स्थल बना लिया है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वहीं नियमित सफाई न होने के कारण आस-पास गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन


रोडवेज के डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय नगर निगम की ओर से बनवाया गया है। वह ताला बंद होने पर इस संबंध में नगर निगम से वार्ता करेंगे। वहीं अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि बस स्टैंड पर नगर निगम का कोई यात्री प्रतीक्षालय नहीं है, जिसका ताला बंद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed