फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Parlour owner hanged herself with her dupatta inside her shop.

Jhansi: पार्लर संचालिका ने दुकान के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर दी जान, मायके में रह रही थी पति से अलग

Fri, 14 Nov 2025 09:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Nov 2025 09:03 PM IST
सार

मृतका के पिता प्रमोद ने बताया कि प्रभा की शादी वर्ष 2016 में गाजियाबाद निवासी नवीन गुर्जर से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही घरेलू कलह व प्रताड़ना से परेशान होकर वह एक वर्षीय बेटी ईशा को पति के पास छोड़कर मायके आ गई थी। 

विज्ञापन
Jhansi: Parlour owner hanged herself with her dupatta inside her shop.
मृतका प्रभा देवी, फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

टहरौली कस्बा के साईं मार्केट में ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने दुकान के भीतर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दुकान का दरवाजा बंद रहने और अंदर से फोन की घंटी बजती रहने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। डंडे से परदा हटाकर अंदर झांकने पर युवती को फांसी पर लटका देख लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


किराए के कमरे में चला रही थी पार्लर
थाना टहरौली इलाके के ग्राम गढ़ीकरगांव निवासी 28 वर्षीय प्रभा देवी टहरौली कस्बा में किराए के कमरे में रहकर ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर संचालित करती थीं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे कुछ लड़कियां लहंगा लेने पहुंचीं तो दुकान अंदर से बंद मिली। आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने के बाद संदेह होने पर बाहर से परदा हटाया गया, जहां अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां, पिता और परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए और बिलखने लगे।
विज्ञापन


 

Jhansi: Parlour owner hanged herself with her dupatta inside her shop.
दुकान के बाहर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
शादी के दो साल बाद से ही रह रही मायके
मृतका के पिता प्रमोद अहिरवार ने बताया कि प्रभा की शादी वर्ष 2016 में गाजियाबाद निवासी नवीन गुर्जर से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही घरेलू कलह व प्रताड़ना से परेशान होकर वह एक वर्षीय बेटी ईशा को पति के पास छोड़कर मायके आ गई थी। उन्होंने बताया कि प्रभा ने ससुराल पक्ष और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामले दर्ज कराये थे। पिता के मुताबिक पति द्वारा बेटी ईशा को अपने पास ही रखने और न भेजने से वह लगातार तनाव में रहती थी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अश्विनी यादव, कांस्टेबल रोहित मोर्या, नरेश पटेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। साक्ष्य संग्रह के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed