{"_id":"6387501df772347035484de7","slug":"jhansi-painful-death-of-postal-employee-due-to-overturning-of-his-vehicle-posted-at-rajgarh-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आपे वाहन पलटने से डाक कर्मचारी की दर्दनाक मौत, राजगढ़ डाकघर में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आपे वाहन पलटने से डाक कर्मचारी की दर्दनाक मौत, राजगढ़ डाकघर में थे तैनात
Wed, 30 Nov 2022 06:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:14 PM IST
सार
बाकी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सुरेश चंद की हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान आज बुधवार को उनकी मौत हो गई। सुरेश के तीन बेटे पवन, राजीव और अनुज हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सड़क हादसे में डाक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह प्रधान डाकघर में डाक देकर आपे वाहन से लौट रहा था। पटलने के बाद वह नीचे दब गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बिजौली निवासी सुरेश चंद्र (58) पुत्र रतिलाल राजगढ़ पोस्ट ऑफिस में पैकर के पद पर कार्यरत था। बड़े बेटे पवन ने बताया कि सुरेश चंद मंगलवार को ड्यूटी गए थे। शाम के समय वे डाक देने के लिए सदर स्थित प्रधान डाकघर गए थे। शाम को वे आपे वाहन से राजगढ़ आ रहे थे। ड्राइवर तेज गति में आपे चला रहा था। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास आपे पलट गया। सुरेश चंद्र आपे के नीचे दब गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। आपे को सीधा कर सुरेश व अन्य घायलों को बाहर निकाला। घायलों को मेडिकिल कॉलेज पहुंचाया गया। बाकी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सुरेश चंद की हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान आज बुधवार को उनकी मौत हो गई। सुरेश के तीन बेटे पवन, राजीव और अनुज हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन