फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Order to pay Rs 3 lakh and a fine of Rs 10,000 after a cheque of Rs 2.10 lakh bounces

झांसी: 2.10 लाख का चेक बाउंस होने पर तीन लाख देने का आदेश, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

Mon, 20 Oct 2025 01:31 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Oct 2025 01:31 PM IST
सार

न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू धनकड़ ने प्रतिवादी को तीन लाख रुपये देने व 10 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में राजकोष में जमा कराने का आदेश दिया। अर्थदंड की राशि न देने पर एक माह का साधारण कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Jhansi: Order to pay Rs 3 lakh and a fine of Rs 10,000 after a cheque of Rs 2.10 lakh bounces
कोर्ट का आदेश।

विस्तार

अपने दोस्त से छह महीने के लिए एक युवक ने 2.10 लाख रुपये उधार लिए थे। बदले में गारंटी के तौर पर दिए गए चेक को बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। इस मामले में दायर वाद पर न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू धनकड़ ने सुनवाई की। इसके बदले दोषी को तीन लाख रुपये अदा करने के साथ 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के न्यू प्रेमगंज निवासी रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि पेशे से अध्यापक सदर बाजार के कैंट स्थित बंगला नंबर 52 के रहने वाले आशीष पैट्रिक के साथ घरेलू संबंध थे। मई 2017 में आशीष ने पारिवारिक समस्या बताकर उससे छह माह में रुपये लौटाने का वादा कर 2.10 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने गारंटी के तौर पर चेक भी दिया था। छह माह में रुपये न मिलने पर रवींद्र ने बैंक में चेक लगाया। खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया। उसने न्यायालय में वाद दायर किया। मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू धनकड़ ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने अध्यापक को उधार लिए गए रुपये के एवज में प्रतिवादी को तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में राजकोष में जमा कराने का आदेश दिया। अर्थदंड की राशि न देने पर एक माह का साधारण कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed