फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Only son dies after being electrocuted; mother also fell victim two years ago

Jhansi: करंट की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत, दो साल पहले मां भी हो चुकी है शिकार

Sun, 21 Sep 2025 06:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:24 AM IST
सार

घर की लाइट न आने पर अरविंद उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर-शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Jhansi: Only son dies after being electrocuted; mother also fell victim two years ago
करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव के शंकरगढ़ निवासी अरविंद राजपूत (26) की करंट लगने से मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। घर की लाइट न आने पर वह उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर-शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया। दो साल पहले उसकी मां की भी करंट लगने से ही मौत हुई थी।
विज्ञापन


शंकरगढ़ गांव निवासी अरविंद खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर में लाइट नहीं आ रही थी। उसकी पत्नी विनीता और पिता बाबूलाल खेत पर गए थे। अरविंद घर की लाइट सुधारने लगा। तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगा। जमीन पर गिरकर वह अचेत हो गया। चचेरी बहन कल्लन ने यह देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग भी आ गए। उसे अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि करंट की चपेट में आने से परिवार में यह दूसरी मौत है। दो साल पहले ही अरविंद की मां पनकू की करंट लगने से जान गई थी। अरविंद ने आठ साल पहले शादी की थी। घर में पत्नी विनीता समेत सात साल का बेटा ऋषभ एवं पांच साल की बेटी अनुष्का है। पति की मौत से पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed