{"_id":"68f092d8c7b0580f1c00ba15","slug":"jhansi-odd-semester-exam-forms-to-be-filled-after-diwali-trial-on-samarth-portal-successful-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: दीवाली बाद भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म, दावा...समर्थ पोर्टल पर भरवाने का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: दीवाली बाद भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म, दावा...समर्थ पोर्टल पर भरवाने का ट्रायल सफल
Thu, 16 Oct 2025 12:08 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:08 PM IST
सार
समर्थ पोर्टल की खामियों को दूर कराने के लिए बीयू की टेक्निकल टीम एक पखवाड़े से दिल्ली में डेरा डाले है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर पास हुए विद्यार्थियों का डाटा अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विवि ने अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर फार्म भरवाने का ट्रायल सफल हो गया है। इसके चलते जल्द दिल्ली से टीम लौट आएगी।
समर्थ पोर्टल की खामियों को दूर कराने के लिए बीयू की टेक्निकल टीम एक पखवाड़े से दिल्ली में डेरा डाले है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर पास हुए विद्यार्थियों का डाटा अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही अगली कक्षा में पहुंचे विद्यार्थियों से फीस भरवाना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ समर्थ पोर्टल पर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने का ट्रायल सफल हो गया है। इसके चलते टीम जल्द लौटकर आएगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि बीयू की टीम समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट कराने के लिए दिल्ली में है। समस्या का निदान होने के बाद टीम लौटकर आएगी। उसके बाद ही विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल की अधिकतर खामियां दूर हो गई हैं। प्रयास है कि दीपावली के बाद फार्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा।