फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Notorious businessman wanted for twenty years arrested; accused had fled to London and Nepal.

Jhansi: बीस साल से वांछित चर्चित कारोबारी गिरफ्तार, लंदन और नेपाल भाग निकला था आरोपी

Tue, 25 Aug 2026 11:37 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 25 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

सिविल लाइंस निवासी नीरज मल्होत्रा पुत्र शंकरलाल मेहरोत्रा को नवाबाद पुलिस ने ओरछा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था।
 

विज्ञापन
Jhansi: Notorious businessman wanted for twenty years arrested; accused had fled to London and Nepal.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बीस साल पुराने मामले में वांछित चर्चित कारोबारी सिविल लाइंस निवासी नीरज मल्होत्रा पुत्र शंकरलाल मेहरोत्रा को नवाबाद पुलिस ने ओरछा से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी कर रखा था। पुलिस को चकमा देते हुए आरोपी ने लंदन एवं नेपाल तक फरारी काटी। झांसी आने पर उसकी लोकेशन ओरछा के एक होटल में मिलने के बाद पुलिस ने वहां से पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक नीरज मल्होत्रा के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में नवाबाद थाने में वर्ष 2006 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ 8 मार्च 2018 को स्थाई वारंट जारी कर दिया गया वहीं, 10 जनवरी को आरोपी के खिलाफ उसके रिश्तेदार अरविंद मल्होत्रा ने धोखाधड़ी के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में भी आरोपी वांछित था। पुलिस उसके बाद से नीरज को तलाशने में जुटी थी। रविवार को सर्विलांस टीम को आरोपी की लोकेशन नीलमय होटल में मिली। आरोपी ने कई दिनों से उसे अपना ठिकाना बना रखा था। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed