फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News There was a sudden entry of third person between husband and wife Then tribulation started

UP: पति-पत्नी के बीच अचानक आया वो... यहीं से शुरू हुआ क्लेश; युवती का भाई बोला- बहन से बहुत प्यार करते थे जीजा

Sun, 09 Jul 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 PM IST
सार

झांसी में शुक्रवार की रात को बर्थडे पार्टी से लौटे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के बाद पहले पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी और तीन घंटे बाद पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच विवाद की वजह दिल्ली का एक युवक था जिससे महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। 

विज्ञापन
Jhansi News There was a sudden entry of third person between husband and wife Then tribulation started
दंपती ने जहर खाकर दी जान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में अरविंद और राजेंद्री एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन, परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों ने जिद करके लव मैरिज की थी। शादी के बाद पारीछा में किराए के घर में दोनों ने अपनी छोटी से गृहस्थी बसा ली। समय से आंगन में पुत्र और पुत्री की किलकारी भी गूंजी। 
विज्ञापन


सामान्य परिवार की तरह अरविंद नौकरी कर रहा था जबकि राजेंद्री का सारा समय घर संभालने में निकल जाता था। दंपती के जीवन में भूचाल पिछले साल राजेंद्री के जन्मदिन के बाद आया। पत्नी को खुश करने के लिए अरविंद ने उसे मोबाइल फोन दिया। 
विज्ञापन


राजेंद्री सिर्फ बारहवीं पास थी लेकिन, जल्द ही उसने मोबाइल चलाना सीख लिया। उसकी एक सहेली ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना दिया। कुछ दिनों बाद राजेंद्री ने रील बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच दिल्ली निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों ने चैटिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से छिपाकर युवक से वह वीडियो कॉल पर बात करने लगी। अरविंद के बाहर जाने पर युवक से वह घंटों बात करने लगी। दो माह पहले अरविंद को इसकी भनक लग गई। अरविंद ने यह बात राजेंद्री के बड़े भाई हरिशंकर को बता दी। यह सुनकर हरिशंकर भी अवाक रह गए। 

झांसी आकर भाई ने बहन राजेंद्री को समझाया। बच्चों और पति का हवाला देकर इन सबसे दूर रहने को कहा। राजेंद्री ने उनकी बात मान ली। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन, जून में युवक यहां आ धमका। 

 

राजेंद्री भी उससे मिलने पहुंची। इसके बाद दोनों में फिर बातचीत होने लगी। आखिरकार यही बात पति-पत्नी की मौत की वजह बनी। राजेंद्री के भाई हरिशंकर ने रोते हुए कहा, बहन से जीजा बहुत प्यार करते थे। उन दोनों को किसी की नजर लग गई।
 

पत्नी के सिरहाने बैठकर घंटों बिलखता रहा अरविंद
राजेंद्री की मौत के बाद शव लेकर वह लोग घर लौट आए। शव के सिरहाने बैठकर अरविंद घंटों बिलखता रहा। परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पत्नी के सिरहाने बैठकर वह खुद को कसूरवार ठहराता रहा। 

पत्नी के शव से लिपटकर उसके लौट आने की मिन्नतें कर रहा था। दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात भी कह रहा था। कुछ देर बाद उठकर अपने कमरे में चला गया। दस मिनट बाद भाई अवधेश को अपने जहर खाने की बात बताई।

कहा, अब वह जीना नहीं चाहता। उसके मरने के बाद बच्चों का ख्याल रखना। यह सुन उसके भाई के होश उड़ गए। कुछ देर बाद अरविंद अचेत होने लगा। घबराए परिजन उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन, कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed