{"_id":"60427b688ebc3ee64f1cdad4","slug":"jhansi-news-shatabdi-express-going-empty-but-confirm-ticket-not-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः खाली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, फिर भी मिल रहा वेटिंग टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः खाली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, फिर भी मिल रहा वेटिंग टिकट
Sat, 06 Mar 2021 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
जावेद असलम, झांसी
जावेद असलम, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:11 AM IST
सार
- एक महीने से लगातार परेशानी उठा रहे झांसी वाले, रेलवे को रोज लाखों का नुकसान
- हबीबगंज स्टेशन से चार्ट बनने के बाद यात्रियों को नहीं मिल पा रहा कंफर्म टिकट
- सॉफ्टेवयर में गड़बड़ी की बात आ रही सामने, अधिकारी नहीं निकाल सके समाधान
विज्ञापन
शताब्दी ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Indian Rail Info
विस्तार
पिछले एक महीने से झांसी से दिल्ली जाने वाली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस के तमाम कोच लगभग खाली रहते हैं। दूसरी तरफ इस ट्रेन का रिजर्वेशन स्टेटस लगातार वेटिंग दिखाता है। इस कारण झांसी से आगरा व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस रेलगाड़ी में कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा। साथ ही, रेलवे को रोज लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसा सॉफ्टवेयर में खामी की वजह से हो रहा है। इसके बावजूद रेलवे के आलाधिकारी अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल सके हैं।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे हबीबगंज से झांसी के लिए शताब्दी एक्सप्रेस चलती है। हबीबगंज से एक चार्ट दो बजे और दूसरा चार्ट (करंट चार्ट) गाड़ी चलने से बीस मिनट पहले बनता है। यह ट्रेन शाम 6.30 बजे ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंचती है। हबीबगंज से चार्ट बनने के बाद यात्री सवार होते हैं। इसके बाद झांसी स्टेशन का चार्ट बनता है। चार्ट में करीब एक माह से वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, झांसी से आगरा व दिल्ली के बीच कोच खाली पड़े रहते हैं।
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव कोच में जरूर सीटें खाली नजर आती हैं, लेकिन चेयरकार में वेटिंग दिखती है। इससे ऐन वक्त पर यात्रा करने वाले लोग वेटिंग दिखने की वजह से सीट बुक नहीं कराते। इससे प्रतिदिन यात्री यात्रा से वंचित रह रहे हैं। अगर हबीबगंज से सीट खाली है तो झांसी की सभी वेटिंग क्लीयर किए जाने का रेलवे बोर्ड का आदेश है। लेकिन, ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे सॉफ्टेवयर में गड़बड़ी बताई जा रही है। फिलहाल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोच की स्थिति
एग्जीक्यूटिव : 2 कोच हैं
एक कोच में 56 यात्री बैठते हैं
चेयरकार : 14 कोच हैं
एक कोच में 78 यात्री बैठते हैं
किराया चेयरकार एग्जीक्यूटिव
झांसी से आगरा का किराया : 500 100
झांसी से दिल्ली का किराया : 890 1900
(नोट : किराया घटता बढ़ता रहता है)
पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है। यदि कोई खामी है तो उसे तत्काल सही कराया जाएगा। बात मेरे भी संज्ञान में आई है। जांच करा रहा हूं।
नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम झांसी मंडल
इनका टिकट नहीं हुआ क्लीयर
4 मार्च को झांसी से आगरा के बीच भरत गुर्जर (पीएनआर नंबर - 8636148434) व दुश्यन (पीएनआर नंबर - 8636148434) का भी टिकट क्लीयर नहीं हुआ। दोनों टिकट वेटिंग पर आकर ठहर गए।