फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News Hindi A young man fell from Tulsi Express

Jhansi News: तुलसी एक्सप्रेस से गिरा युवक, पैर का पंजा कटा; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 23 Apr 2025 01:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Apr 2025 01:02 PM IST
सार

ट्रेन के रवाना होते ही गार्ड के आगे वाले जनरल कोच के गेट पर यात्रा कर रहा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने से उसका बायां पैर ट्रेन के नीचे आ जाने से उसका पंजा कट गया।

विज्ञापन
Jhansi News Hindi A young man fell from Tulsi Express
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुलसी एक्सप्रेस के जनरल कोच के गेट पर यात्रा कर रहा एक युवक ट्रेन से गिर गया। इससे उसका दायां पैर का पंजा कट गया। घटना की जानकारी ट्रेन के गार्ड ने डिप्टी एसएस को दी। डिप्टी एसएस ने घायल के उपचार के लिये चिकित्सक बुलाये और प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की जानकारी घायल युवक की मां को दी गई है। 

विज्ञापन


लोकमान्य तिलक से आयोध्या जाने वाली 22129 तुलसी एक्सप्रेस रात 1:16 मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन का इंजन चेंज होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक की देरी यानी 2:10 पर रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होते ही गार्ड के आगे वाले जनरल कोच के गेट पर यात्रा कर रहा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने से उसका बायां पैर ट्रेन के नीचे आ जाने से उसका पंजा कट गया। इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड ने डिप्टी स्टेशन मास्टर एसके नरवरिया को दी। सूचना पर वह पहुंचे तो रनिंग रूम के सामने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवक लहूलुहान पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ और चिकित्सक भी पहुंच गये। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज भेजा। 
विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी एसएस नरवरिया ने बताया कि घायल के पास न तो टिकिट था और न ही मोबाईल। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिलीप बमाया तथा बताया कि वह भोपाल सेे मुजफ्फरपुर के लिये यात्रा कर रहा था। वह मुजफ्फरपुर के जगन्नाथपुर के सरैया गांव का बताया। साथ ही अपनी मां का संपर्क नंबर बताया। डिप्टी एसएस ने उसकी मां को रात में कॉल कर घटना से अवगत करा दिया। सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन झांसी के लिये रवाना हो गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed