{"_id":"604d31008ebc3e8ca1059171","slug":"jhansi-news-bees-attack-in-muktidham","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तिधाम में मधुमक्खियों का हमला, सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोगों को डंक मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तिधाम में मधुमक्खियों का हमला, सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोगों को डंक मारा
Sun, 14 Mar 2021 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Mar 2021 03:09 AM IST
सार
- शराब कारोबारी के शव का अंतिम संस्कार करते समय श्मशान घाट में किया हमला
- सभी का सरकारी अस्पताल में कराया उपचार
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरगांव क्षेत्र में शराब कारोबारी के शव का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करते समय लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोगों को डंक मार दिया। सभी ने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। मधुमक्खियों के हमले के चलते देरी से अंतिम संस्कार हो पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह थाना चिरगांव अंतर्गत पहाड़ी चुंगी निवासी अपहृत शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे का बेतवा नहर में शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन, रात अधिक होने के चलते परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले गांव में कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। करीब 11 बजे अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन व अन्य लोग श्मशान घाट पहुंचे। यहां चिता में आग लगने के साथ तेजी के साथ धुआं उठा, तभी पेड़ पर लगे छत्तों से मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सभी अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगे। किसी की चप्पल छूट गई तो किसी का मोबाइल गिर गया। इस दौरान सीओ गरौठा अभिषेक राहुल, इंस्पेक्टर समेत 35 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। करीब एक घंटे तक मुक्तिधाम में भगदड़ मची रही। गांव के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया। सभी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है।