फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Negligence of Municipal Corporation... issued birth certificate after death

Jhansi: नगर निगम में लापरवाही...मौत के बाद जारी कर दिया जन्म प्रमाणपत्र, मामला उजागर होने पर मचा हड़कंप

Thu, 08 Jan 2026 09:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 08 Jan 2026 09:22 AM IST
सार

नगर निगम में एक हैरतअंगेज मामला उजागर हुआ है। निगम ने सत्तर साल की बतोलन की मौत के बाद वर्ष 2022 में उसका जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Jhansi: Negligence of Municipal Corporation... issued birth certificate after death
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने बाहर सैंयर गेट निवासी बतोलन बेगम की मौत के बाद उनका जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जिस आवेदन पर उनका प्रमाणपत्र जारी हुआ, उसमें कोई रिपोर्ट ही नहीं लगाई गई जबकि मृत्यु एवं जन्म प्रमाणपत्र पर सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट लगनी अनिवार्य होती है। ऐसे में यह प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक हैरतअंगेज मामला उजागर हुआ। नगर निगम ने सत्तर साल की बतोलन की मौत के बाद वर्ष 2022 में उसका जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। उसके पुत्र अमजद ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रमाणपत्र को उसने घर में रख लिया। कुछ दिन पहले समाज कल्याण विभाग की योजना में मां की मृत्यु प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ी। उसने इसमें भी वही प्रमाणपत्र लगा दिए। यह कागज जब बैंक पहुंचे तब जाकर यह मालूम चला। इसका खुलासा होने पर अमजद सन्न रह गया। उसके बाद से वह नगर निगम के चक्कर काट रहा है। अब मामला सामने आने के बाद नगर निगम में भी खलबली मची है। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed